फिल्म ‘बहू का मायका’ ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 06 जुलाई (वार्ता) फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फ़िल्म ‘बहू का मायका’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

भोजपुरी फिल्म ‘बहू का मायका’ का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में माही श्रीवास्तव बहू के किरदार में वहीं उनके पति के किरदार में जय यादव हैं। वहीं काजल यादव और रोहित सिंह भी पति-पत्नी के किरदार में हैं।

गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फ़िल्म ‘बहू का मायका’ रत्नाकर कुमार एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत किया है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सह-निर्मात्री निवेदिता कुमार हैं। निर्देशक सचिन यादव हैं। मुख्य कलाकार माही श्रीवास्तव, जय यादव, काजल यादव, रोहित सिंह, माया यादव, विनोद मिश्रा, अनुप अरोड़ा, नीलम पांडेय, परी सिंघानिया, रोहित सिंह मटरू,हैं। फ़िल्म के लेखक शशि कुमार पांडेय, संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार धर्म हिंदुस्तानी, दुर्गेश भट्ट, डीओपी सावन प्रजापति, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, संजय कोरबे, कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय, एडिटर गोविंद दूबे हैं। इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

Next Post

सेवढ़ा नदी के पुल पर मध्य रात्रि से आवागमन बंद

Sun Jul 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email दतिया: सिंध का जलस्तर बढ़ने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेवढ़ा नदी के पुल पर आज मध्य रात्रि से आवागमन बंद किया गया है। ग्वालियर–भिंड जाने एवं आने वाले लोगों से अपना मार्ग परिवर्तित […]

You May Like