होटल में छात्रा से रेप

जबलपुर। शहर की एक पीएचडी छात्रा के साथ लखनऊ नैनीताल स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जीरो पर कायमी करने के बाद केस डायरी को पीजीआई कोतवाली पुलिस को भेज दी हैं जहां असल कायमी की गई।

पुलिस के मुताबिक शहर में रहने वाली एक पीएचडी छात्रा की सुल्तानपुर निवासी अभिनव श्रीवास्तव से बात हुई थी, इसके बाद अभिनव ने उसे मिलने के लिए लखनऊ बुलाया जहां वह उसे एक एक होटल मेेंं ले गया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उसकी आबरू लूटता रहा जब पीडि़ता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया जिसके बाद पीडि़ता खमरिया थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Post

शराबी ने बाइक में लगाई आग

Wed Mar 26 , 2025
जबलपुर। मझोली थाना अंतर्गत ग्राम देवनगर में एक शराबी ने बुजुर्ग के साथ मारपीट करने के बाद उसकी बाइक में आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक केसरी प्रसाद दाहिया 62 वर्ष निवासी ग्राम कुसगवॉ मंधरा मझोली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि खेत में चना काटने वाली लेबर के यहां ग्राम […]

You May Like