किसी ने पत्नी को जिंदा जलाया तो कोई करता रहा प्रताडि़त, सुसाइड के साथ लहू भी बहा

अज़हर खान

जबलपुर: नशे से दूरी, है जरूरी….शीर्षक के साथ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चला। जिसका उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराने के साथ युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना रहा। अभियान के तहत जिलेभर में संवाद, विचार गोष्ठियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-पंपलेट के माध्यम से जागरूकता, जनसंवाद एवं रैलियों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया।

नशे के दुष्परिणामों को बताने के साथ नशे से दूरी की शपथ दिलाई गई इस अभियान से प्रेरणा लेकर अनेक लोगों ने नशे से दूरी भी बनाई लेकिन पंद्रह दिवसीय नशामुक्ति जागरूक अभियान के साथ शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में शराबखोरी को लेकर ढेरों वारदातें हुई जिसमें चाकूबाजी से लेकर पतियों द्वारा पत्नीयों को प्रताडि़त करने से लेकर नशे में धुत होकर सुसाइड करने के भी मामले भी सामने आये।

इसके अलावा एक दिल दहला देने वाला प्रकरण भी सामने आया जिसमें पति ने शराब के नशे में धुत होकर पत्नी को जिंदा जला दिया। ये वह वारदातें हैं जो पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं, इसके अलावा न जाने कितनी और शराबखोरी में वारदातें हुई होगी जो पुलिस थानों की दहलीज तक नहीं पहुंच पाईं हैं।
ये महिलाएं पतियों से प्रताडि़त
भेड़ाघाट थाना अंतर्गत हीरापुर बंधा में 22 जुलाई को शराब के नशे में धुत होकर पति छब्बीलाल बर्मन ने पत्नी संगीता बर्मन पर डीजल डालकर माचिस से आग लगा दी। आग से झुलसी महिला ने 29 जुलाई को दम तोड़ दिया। शादी के बाद से पति महिला को प्रताडि़त करता रहा। पनागर थाने में 19 जुलाई को पूजा कुश्वाहा निवासी पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति अमित कुशवाहा आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर प्रताडि़त करता है। पनागर थाने मेंं 25 जुलाई को श्रीमती नंदनी केवट निवासी बजरंग वार्ड देवरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई पति शराब के नशे मेंं आया और उस पर शक करते हुए उसके साथ मारपीट की। 15 जुलाई की रात्रि अंजली चक्रवर्ती निवासी नया मोहल्ला ने सिहोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति नरेन्द्र चक्रवर्ती ने शराब नशे में उस पर चाकू से हमला किया।
इन्होंने नशे मेें की आत्महत्या
बरगी थाना अंतग्रत ग्राम सालीवाड़ा में 24 जुलाई को शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे आशीष यादव ने कमरे में लगी लकड़ी की बल्ली के सहारे चुनरी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शराब पीने काआदि था। गढ़ा थाना अंतर्गत एकता चौक में 27 जुलाई को नीलेश यादव 27 वर्ष का शराब के नशे में घर पहुंचा और कमरे में लगे सीलिग फैन से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यहां हुई दस चाकूबाजी-
16 जुलाई को अधारताल थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए तीन हजार रूपए न देने पर तीन अज्ञात बदमाशों ने शंकर यादव निवासी कछपुरा पर चाकू से वार किया। गोहलपुर थाने में 16 जुलाई की सुबह मुन्ना खाननिवासी अधारताल ने रिपोदर्ज कराई कि शराब पीने के लिए रूपए न देने पर मोनू गब्बर, इकबाल चाकू से साथी समीम और शोऐब पर चाकू से हमला किया। 17 जुलाई को अधारताल थाने में रोनक पटेल निवासी जय प्रकाश नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आनंन नगर में शराब पीने 500 रूपए न देने पर शैलू व कृष्णा मिश्रा ने चाकू से हमला किया।

केंट थाने में 21 जुलाई को आयुष लाहड़ निवासी रतन नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शराब पीने रूपए न देने पर आकश उर्फ अक्कू ने उस पर एवं साथी कार्तिक पर चाकू से हमला किया। अधारताल थाने में 19 जुलाई को प्रकाश राणा निवासी अधारताल ने शराब पीने के लिए 500 रूपए नहीं दिए तो दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की एक ने चाकू से वार किया। अधारताल थाना क्षेत्र में 21 जुलाई को शराब पीने के लिए 500 रूपए न देने पर दो अज्ञात ने चाकू से हमला कर जावेद निवासी अम्बेडकर कॉलोनी पर हमला किया।

कोतवाली थाना क्षेत्र में 22 जुलाई को शराब के लिए अमन केशरवानी निवासी गढ़ा ने संदीप केशरवानी निवासी दीक्षितपुरा पर चाकू से हमला किया। गढ़ा थाना अंतर्गग्त अंधमुख वायपास के पास 23 जुलाई को शराब पीने के लिए रूपए न देने पर एक युवक ने राजेश लोधी निवासी तेवर पर चाकू से हमला किया। 27 जुलाई को गोहलपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रूपए न देेन पर अयाज खान ने शमीम पर चाकू से हमला किया। 29 जुलाई को संजीवन नगर थाने में रामकिशन रजक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शराब पीने के लिए रूपए न देने तीन लडक़ों ने मारपीट कर उस पर चाकू से हमला किया।

Next Post

संविधान खतरे में, स्वायत्त संस्थाएं भाजपा, आरएसएस के निशाने पर: खरगे

Sat Aug 2 , 2025
श्री खरगे ने यहां विज्ञान भवन में कांग्रेस विधि विभाग के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान सिर्फ़ एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है जो हर भारतीय को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का अधिकार देता है लेकिन आज यही संविधान खतरे […]

You May Like