
बागली। राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ी लेखिका डॉक्टर प्रीति प्रसाद एवं लेखिकासीमा निगम द्वारा युगांतरकारी मोदी और पुतिन के साथ बदलते वैश्विक समीकरण पुस्तक का विमोचन एवं समीक्षा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नितिन नबीन से करवा कर यह पुस्तक रातों-रात चर्चित हो गई पुस्तक लेखिका डॉक्टर प्रीति प्रसाद एवं सीमा निगम ने नवभारत संवाददाता सुनील योगी से चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान समय में राष्ट्रवादी विचारधारा किसी ने किसी रूप में अपनी अपनी अभिव्यक्तियां प्रस्तुत कर रही है ऐसे समय में नेतृत्व मित्रता और बदलते युग की एक यादगार यात्रा का दौर चल रहा है। भारत कई पैमाने पर वैश्विक राजनीतिकों से बेहतर से बेहतर संबंध बनाने के लिए प्रयासरत हे। उनकी पुस्तक भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रूस के प्रधानमंत्री बल्वीदर पुतिन के रिश्तो को लेकर लिखी गई है। वर्तमान समय भले ही वैश्विक संकट और मुद्रा मूल्यांकन उतार चढ़ाव से गुजर रहा है लेकिन वास्तविक स्थिति में हर मोर्चे पर मित्रता एवं पुराने संबंध एक दूसरे को संभालने में काम आ रहे हैं। हाल ही में ऊर्जा संकट की मार झेल रहे भारत को अतिरिक्त ऊर्जा का सहारा उन देशों से ही मिला जिन देशों से उन्होंने हाल ही में संबंध बेहतर बनाएं। पुस्तक की लेखिका डॉक्टर प्रीति प्रसाद ने बताया कि शीघ्र ही उनकी पुस्तक अमेजॉन मिशोऔर अन्य सोशल साइट पर बिक्री के लिए तैयार रहेगी पुस्तक का विमोचन करते हुए उसकी प्राथमिक समीक्षा के तौर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नीति नबीन ने बताया कि नए दौर में फिर से लिखित दस्तावेज एवं लिखित पुस्तकों का महत्व बढ़ रहा है। विगत दिनों लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा के दौरान कई पुरानी पुस्तकों का जिक्र लेकर चर्चा जारी रही यह पुस्तक भी आने वाली पीढ़ी के लिए वर्तमान इतिहास का साक्षी रहेगी।
