जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसान आंदोलन

आलीराजपुर। प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण, जल-जंगल-जमीन के हक-अधिकार और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 25 अगस्त को किसान एवं ग्रामीण आंदोलन करेंगे। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष महेश पटेल ने आलीराजपुर और जोबट विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के ग्रामीणों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

महेश पटेल के अनुसार, 25 अगस्त को सुबह 11 बजे टांटिया मामा चौराहे से किसान और ग्रामीण एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। यहां जमीन अधिग्रहण से प्रभावित गांवों के साथ खाद की किल्लत और टोकन व्यवस्था जैसी किसानों की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा जाएगा। जोबट, मोटा उमर, सेवड़ छोटी जुवारी, बड़ी जुवारी, उबगारी और सेमलाया सहित कई गांवों के ग्रामीणों के आंदोलन में शामिल होने की बात कही गई है।

महेश पटेल ने इसे राजनीतिक दल की लड़ाई के बजाय जल, जंगल, जमीन, किसानों के अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताया है। उन्होंने किसानों, आदिवासी समाज और ग्रामीणजनों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

Next Post

रीवा में CM के दौरे से पहले बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, सड़ा अनाज लेकर सड़क पर उतरे लोग

Sun Aug 23 , 2026
रीवा। भारी बारिश और बाढ़ के बाद राहत व्यवस्था को लेकर खैरी नाई बस्ती के लोगों का आक्रोश सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे से पहले बाढ़ प्रभावित महिलाएं और पुरुष सड़ा हुआ चावल व अनाज लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने पहुंचे। लोगों ने प्रशासन पर […]

You May Like