हरदीप सिंह पुरी राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

भोपाल। राज्यसभा की रिक्त हुई सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के बाद निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए पार्टी ने उन्हें, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति को अधिकृत किया था।

खण्डेलवाल ने हरदीप सिंह पुरी के निर्विरोध निर्वाचन पर बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Next Post

बंगलादेश ने शेख हसीना को पासपोर्ट देने से किया इनकार, प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत से मांगी वापसी

Thu Nov 5 , 2026
ढाका, 05 नवंबर (वार्ता) बंगलादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत से वापसी की सुविधा के लिए उन्हें सामान्य पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज जारी करने से इनकार कर दिया है। विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने जोर देकर कहा कि नयी दिल्ली को दोनों देशों के बीच […]

You May Like