जबलपुर। अर्थ बिल्डर और डेवलपर्स प्रो. नीरज ललित प्रताप सिंह को बरगी पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां पूछताछ के लिए पुलिस ने उसकी कोर्ट से तीन दिन की रिमांड की डिमांड की है। न्यायालय ने चिटलर बिल्डर को तीन दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया हैं। अब पुलिस बिल्डर से पूछताछ करने में जुट गई हैं साथ ही फर्जीवाड़े से जुड़े अहम दस्तावेजों की जप्ती करने के साथ जांच भी तेज कर दी गई हैं। मामले की विस्तृत जांच और पूछताछ में नए खुलासे होने की उम्मीद हैं।
बरगी सीएसपी ने बताया कि अंजुल मिश्रा ने बताया कि बिल्डर ने मूलभूत सुविधाओं से लेकर ढेरो सुविधाओं का वादा करने के साथ आम जनो को प्रलोभित एवं गुमराह करने के उद्देश्य से फर्जी ले-आउट तैयार करने के साथ के्रताओं एवं अनुबंधकर्ताओं से धोखाधड़ी की है। क्रेता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे है। आरोपी को तीन दिन की रिमांड में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है इसके साथ ही जहां दस्तावेजों की जब्ती और पीडि़तोंं के बयान लिए जा रहे है।
ठगी के शिकार 45 पीडि़त आ चुके सामने
बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरई ने बताया कि मामले में 40 से 45 पीडि़त सामने आ चुके है। जिनमेंं से अदनान खान के बयान शनिवार को दर्ज किए गए है उसने बताया है कि भूमि विक्रय करने का इकरारनामा अनुबंधकर 18 लाख 55 हजार रूपए में सौदा तय किया गया था रकम देने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की गई इसके अलावा अन्य पीडि़तों के भी बयान दर्ज किए जा रहे है।
