जबलपुर: मां नर्मदा के पावन तट गौरीघाट में आयोजित दीपोत्सव जबलपुर 2025 के भव्य आयोजन में संस्कारधानी जबलपुर अलौकिक, अविष्मरणीय, अद्भुत आयोजन की साक्षी बना, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित नर्मदा दीपोत्सव का जिसमे ग्वारीघाट के सभी तटों का 51 हजार दीपो से श्रृंगार किया गया, साथ ही आकर्षक लेजर शो एवं मनमोहक आतिशबाजी ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोहा लिया।
संतो के पावन सानिध्य में बड़ी संख्या में नर्मदा तट पहुंचे सभी भक्त जनों ने तट पर एक एक दीप जलाकर जबलपुर के साथ प्रदेश एवं देश की समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा मां नर्मदा जी की प्रेरणा और पूज्य संतो के निर्देश पर इस चतुर्थ वर्ष में दीपावली की पूर्व संध्या पर मां नर्मदा के पावन तटों का हजारों दीपों को प्रज्वलित कर श्रृंगार किया गया और एक एक दीप जब प्रज्वलित हुआ तो उसके प्रकाश ने हमारी परंपरा, संस्कृति, आदर्शो और सिद्धांतो का अहसास कराया।
अगले दो वर्षों के बाद सरयू की तर्ज पर मनाएंगे दीपोत्सव
मंत्री श्री सिंह ने कहा माँ नर्मदा के घाटों को माँ सरयू की तर्ज पर विकसित करेंगे जिसकी घोषणा भी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी की है। उन्होंने कहा कि माँ के आशीर्वाद से जिलहरी घाट से खारी घाट तक सभी घाटों का उन्नय कार्य अगले चार माह में तटो को विकसित करने का कार्य भी काम प्रारम्भ होगा और ऐसा विश्वास है अगले दो वर्ष के बाद माँ के आशीर्वाद से हम सुंदर घाट पर दीपोत्सव मनाएंगे।
शंख ध्वनि के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ
पूज्य संतो ने शंख ध्वनि के साथ कार्यक्रम की शुभारम्भ किया इसके बाद संतो, जनप्रतिनिधियों के साथ उपस्थित जनसमूह ने दीपो को प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात मां नर्मदा अष्टक एवं माँ की महाआरती की गई।
सनातनी थीम पर हुआ आकर्षक लेजर शो
दीपोत्सव में इस वर्ष भी सनातनी थीम पर आकर्षक लेजर शो का प्रदर्शन किया गया जिसे देखकर उपस्थित जनसमुदाय मोहित हो गया और सभी ने इस आयोजन की सराहना की। मनमोहक आतिशबाजी ने नर्मदा तट में 15 मिनिट से अधिक समय तक लगातार गगनचुंबी और रन बिरंगी आतिशबाजी ने सभी का मन मोहा।
संतो का रहा सानिध्य
दीपोत्सव जबलपुर के आयोजन में जगतगुरु स्वामी डॉ. नरसिंहदेवाचार्य जी, पूज्य स्वामी बालगोविंदाचार्य जी, पूज्य स्वामी गिरीशानंद जी साकेत धाम, पूज्य स्वामी राजाराम जी, स्वामी मुकुंददास जी महाराज गुप्तेश्वर, पूज्य पागलानंद जी महाराजस्वामी कालीनंद जी, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, स्वामी अशोकानंद जी महाराज, , साध्वी शिरोमणि, चन्द्रशेखरानंद जी, पं तरुण चौबे जी, पूज्य मैत्री दीदी सहित संतो का आशीर्वाद मिला।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, संतोष बरकडे, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, श्री प्रशांत पोल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिप अध्यक्ष आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पूर्व जिलाध्यक्ष रानू तिवारी, भारत सिंह यादव, पंकज दुबे, रजनीश यादव, पूर्व विधायक हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, नीलेश अवस्थी, रविकिरण साहू, राममूर्ति मिश्रा, राजा मोर, दिग्विजय सिंह, संदीप जैन,अभय सिंह ठाकुर, ओमकार दुबे, सोनू बचवानी, कौशल सूरी, मनीष दुबे के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
