नयी दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) भारत, ब्राजील, रूस और चीन के साथ 2006 में शुरु हुए ब्रिक सहयोग के दो दशक पूरे होने के अवसर पर शनिवार को यहां 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर दो स्मारक डाक टिकट जारी किये गये।
स्मारक डाक टिकटों पर ‘ब्रिक्स : सहयोग के दो दशक, 2006- 2026’ अंकित है। ये टिकट भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता की प्राथमिकताओं ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ को दर्शाते हैं। एक टिकट आपसी सम्मान, समझ और एकजुटता की भावना को, जबकि दूसरा ‘मानवता प्रथम’ और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है।
दक्षिण अफ्रीका 2010 में इसमें शामिल हुआ और बाद में समूह का विस्तार हुआ। वर्तमान में ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया सदस्य हैं। अभिनव अशोक वार्ता
