जबलपुर: कैंट पुलिस ने एक बदमाश को देशी कट्टे व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। टीआई कैंट पुष्पेंद्र पटले ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि हेलटगंज सदर में एक युवक वारदात को घटित करने की नीयत से खड़ा है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम शाहरूख अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी शीतलामाता मंदिर के पास लियो कम्पाउण्ड कैंट सामने आया है जिसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक कारतूस जप्त किया है।
पुलिस ने आरोपी विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये पूछताछ शुरू कर दी है कि वह हथियार कहां से लेकर आया है। विदित हो कि पकड़ा गया आरोपी शाहरूख अंसारी आपराधिक प्रवृति का युवक है जिसके विरूद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित पूर्व से 4 अपराध पंजीबद्ध हैं।
