जबलपुर: साइबर ठग जहां हर दिन नए-नए पैंतरें आजमा कर जालसाली कर रहे हैं तो वहीं पुलिस इन ठगों पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रही हैं। इतना ही नहीं आमजनों के लिए जारी किए गए सीयूजी नंबर में भी फेरबदल कर दिया गया हैं जिसके चलते साइबर ठगी के मकडजाल में फंसे पीडि़त जब पुलिस द्वारा जारी किए गए क्राइम हेल्प लाइन डेस्क नंबर पर फोन करते हैं तो उन्हें पता चलता है कि ये नंबर अब क्राइम कंट्रोल हेल्प लाइन डेस्क का नहीं बल्कि ड्रग्स संबंधित शिकायतों से संबंधित हैं।
19 नवम्बर को हुआ था शुभारंभ
विदित हो कि पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने 19 नवम्बर 2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में नवीन साइबर हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया था। इसी के साथ क्राइम कंट्रोल कंट्रोल हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049112122 का शुभारंभ किया था ।
ये था मकसद
एसपी ने क्राइम कंट्रोल के लिए हेल्पलाइन का नंबर का शुभारंभ किया था, इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए 24 घटे जबलपुर वासियों के द्वारा किसी भी अपराध संबंधित सूचना किसी भी अपराध के लिए होने के पूर्व या होन के बाद दी जा सकती थी।
पड़ताल में खुलासा
जब नवभारत ने पड़ताल की तो पता चला कि ये नंबर अब ड्रग्स संबंधित शिकायतों के नाम कर दिया गया है और ये नंबर अब अपराध थाना में संचालित हो रहा है। ड्रग्स जैसे कि स्मैक, गांजा, चरस अन्य मादक पदार्थ संबंधित शिकायतें की जाती हैं। इस नंबर पर हमनें कॉल कर भी जानकारी ली तो नंबर ड्रग्स संबंधित शिकायतें दर्ज करने की पुष्टि की गई। यह भी बताया गया कि ड्रग्स के अलावा अन्य शिकायतें इस नंबर पर दर्ज नहंीं होती हैं।
