छत्तीसगढ़ का गौरव: टोक्यो में साय से मिले अविनाश तिवारी

रायपुर, 24 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान की राजधानी टोक्यो प्रवास के दौरान रविवार को बस्तर के उज्ज्वल सितारे अविनाश तिवारी से विशेष मुलाक़ात की।

तोकापाल, बस्तर के तोकापाल के निवासी और नवोदय विद्यालय बारसूर, दंतेवाड़ा के पूर्व छात्र अविनाश आज जापान की प्रतिष्ठित ब्यॉज एंड मूरेस इंटरनेशनल कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,“ यह मुलाकात मेरे लिए अत्यंत विशेष और गर्व से भरी रही। अविनाश जी ने बड़े उत्साह के साथ अपनी प्रेरक यात्रा साझा की और छत्तीसगढ़ में उद्योग निवेश को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई।”

गौरतलब है कि प्रदेश का यह सपूत तिवारी आज विश्व पटल पर बस्तर के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहा है।

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम ने इंडिया को टेस्ट मैच में छह विकेट से हराया

Sun Aug 24 , 2025
ब्रिसबेन, 24 अगस्त (वार्ता) एमी एडगर (पांच विकेट), जॉर्जिया प्रेस्टविज (तीन विकेट) के बाद अनिका लीरॉइड (72), मैडी डार्क (68) और रेचल ट्रेनामैन (64) की जुझारू पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम ने रविवार को एकमात्र टेस्ट मैच के चौथे दिन इंडिया ए को छह विकेट से हरा […]

You May Like