जेल में विवाद खड़े करने वाले तीन कैदी नरसिंहपुर भेजे गए

इंदौर: जिला जेल में लगातार माहौल बिगाड़ने और बंदियों से विवाद करने वाले कैदियों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. गैंगस्टर सलमान लाला के भाई रिजवान के बाद अब तीन और कैदियों को इंदौर से नरसिंहपुर जेल भेज दिया है. जेल अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जेल का अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया है.

जिला जेल अधीक्षक जवाहर सिंह मंडलोई ने बताया कि मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद रिजवान पिता निजाम निवासी खजराना को पहले ही नरसिंहपुर जेल स्थानांतरित कर दिया था. अब सोमवार को मुन्ना पिता आबिद, समीर पिता अजीज दोनों निवासी आजाद नगर और मनीष हटकर को भी कड़ी सुरक्षा में वहां भेज दिया है.

जेल सूत्रों के मुताबिक, इन कैदियों को बार-बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वे बंदियों से विवाद कर जेल में अराजक माहौल बना रहे थे. इस कारण प्रशासन ने उन्हें दूसरी जेल शिफ्ट करने का फैसला लिया. उधर केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि सेंट्रल जेल में भी कुछ बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. ऐसे कैदियों को, जो आए दिन विवाद और गड़बड़ी फैलाते हैं, दूसरी जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Next Post

राशिफल-पंचांग : 13 सितम्बर 2025

Sat Sep 13 , 2025
पंचांग 13 सितम्बर 2025:- रा.मि. 22 संवत् 2082 आश्विन कृष्ण षष्ठी शनिवासरे दिन 11/4, कृतिका नक्षत्रे दिन 2/38, हर्षण योगे दिन 3/46, वणिज करणे सू.उ. 5/52 सू.अ. 6/8, चन्द्रचार वृषभ, पर्व- सप्तमीं श्राद्ध, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0. ——————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: शनिवार 13 […]

You May Like