पेट्रोल पंप कर्मचारियों की गुंडई: ग्राहकों पर किया हमला

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत एकता मार्केट के पास पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलाने के बाद बचे 95 रूपए के बदले 90 रूपए देने पर उपजे विवाद पर पंप कर्मचारियों ने गुंडई दिखाई और ग्राहक एवं उसके दोस्त पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मोनू चौधरी निवासी गौर ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि करीब 8:30 बजे पेट्रोल भराने जबलपुर पेट्रोलियम एकता मार्केट के पास से 105 रूपये का पेट्रोल डलवाया जिसमें कर्मचारी को 200 रुपये दिया।

बाकी के बचे 95 रूपये उसने मांगा जिसमे कर्मचारी द्वारा बोला गया कि उसके पास 90 रूपये है 5 रूपये चिल्हर नहीं हैं तब उसके द्वारा बोला गया कि उसे 5 रूपये भी चाहिये इसी बात को लेकर पेट्रोल पम्प के कर्मचारी भानु प्रताप सिंह एवं अंकित पटेल दोनों विवाद करने लगे। भानु प्रताप सिंह ने किसी चीज से हमला कर चोट पहुंचा दी। दोस्त नितेन्द्र झारिया बीच बचाव करने आया तो उसको भी अंकित पटेल ने लात घूसों चाटों से मारा जिससे उसके दोस्त को भी चोट आ गई।

Next Post

पति ने सरेराह पत्नी के बाल पकडक़र घसीटा, चाकू मार धमकाया

Tue Dec 30 , 2025
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत गुलौआ चौक में सरेराह पति ने पत्नी के बाल पकडक़र घसीटा और इसके बाद उसे धमकाते हुए चाकू मार दिया।पुलिस के मुताबिक श्रुति ठाकुर निवासी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे किराये के मकान मेें माता-पिता के साथ रहती है । उसका प्रेमविवाह माह […]

You May Like