
सिंगरौली । मोरवा में हनुमान मंदिर निर्माण के शुभारंभ अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न कराया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद राम मिलन भारती, सिंगरौली मंडल मंत्री चंदा देवी पनिका, सुरेश गिरी सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। भूमि पूजन के साथ ही मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने संकटमोचन हनुमान जी से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। साथ ही आशा व्यक्त की कि नवनिर्मित हनुमान मंदिर क्षेत्रवासियों के लिए श्रद्धा, भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित करेगा।
