पति ने मारपीट कर बोला तीन तलाक, मामला दर्ज

भोपाल।राजधानी में तीन तलाक का मामला सामने आया है. पीड़िता के पति ने मारपीट करते हुए अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल दिया. पीड़िता ने इस मामले में पुलिस में शिकायत कर दी है. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पति पर कार्रवाई शुरू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल के टीला जमालपुर इलाके की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसका निकाह हुआ था. पीड़िता का 24 वर्षीय पति असलम शादी के बाद से ही लगातार मारपीट करता था. पीडिता क्षेत्र के इंद्रा नगर अपनी ससुराल में रहती थी और पति की प्रताड़ना को इतने दिनों से झेल रही थी. गुरूवार को भी पीड़िता के पति ने मारपीट की और इस दौरान उसने महिला को तीन तलाक बोल कर घर से बाहर निकाल दिया. पीडिता अपनी एक साल की बेटी को लेकर अपने मायके पहुंची. जहां उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ थाने पुहंची. जहां उसने पति के खिलाफ मामले की शिकायत दर्ज कराई.

Next Post

Bhel में बियरिंग्स व असेंबली पर प्रशिक्षण सत्र

Fri Sep 5 , 2025
भोपाल: बीएचईएल, भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र में मेसर्स एसकेएफ के विशेषज्ञों द्वारा बियरिंग्स और असेंबलीज के मूल सिद्धांतों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन महाप्रबंधक (गुणवत्ता) जीपी बघेल ने किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (टीटीएक्स) सुनील कुमार भार्गव तथा अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन […]

You May Like