अवैध छुरी के साथ आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मौके पर मिली धारदार अवैध छुरी को भी जब्त किया गया है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि जनता क्वाटर रोड पर एक व्यक्ति अवैध छुरी के साथ घूम रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान राजा केनोजिया (45) निवासी महामाई का बाग ऐशबाग बताया. राजा की तलाशी लेने के बाद पुलिस को उसके पास से अवैध छुरी बरामद हुई. इसको लेकर की गई पूछताछ में आरोपी पुलिस को कुछ भी ठीक से नहीं बता पाया.

Next Post

गैस संकट ने तोड़ी छोटे व्यापारियों की कमर, पारंपरिक चूल्हों पर लौटे होटल संचालक

Tue Mar 24 , 2026
सीहोर। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत ने अब आम लोगों के साथ-साथ होटल, ढाबा और चाय-नाश्ते के छोटे कारोबारियों की कमर तोड़ दी है. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि संचालकों को मजबूरी में पारंपरिक तरीकों की ओर लौटना पड़ रहा है. कई होटल और ढाबों में अब […]

You May Like