जियो प्राइम: ग्राहक 300 रुपये देकर एक साल के लिए लॉक कर सकेंगे अपने जियो प्लान की कीमत

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) रिलायंस समूह की दूरसंचार सेवा प्रदाता जियो ने सोमवार को जियो प्राइम पेश करने की घोषणा की जिसमें ग्राहकों को 300 रुपये देकर एक साल के लिए अपने जियो प्लान की कीमत लॉक करने का विकल्प दिया गया है। जियो ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्राइम के ग्राहक 300 की एकमुश्त सदस्यता लेकर अपने मौजूदा जियो प्लान की आज की कीमत 05 सितंबर 2027 तक के लिए लॉक कर सकेंगे। प्राइम सदस्य अपने प्लान को पूरे सदस्यता काल में मौजूदा कीमत पर ही रिचार्ज कर पायेंगे। प्राइम लेने के बाद ग्राहक किसी एक प्लान में बंधे नहीं रहेंगे। वे चाहें तो दूसरे जियो प्लान से भी रिचार्ज कर सकते हैं और प्राइम सदस्यता के फायदा उठा सकते हैं।

जियो प्राइम 20 अगस्त से उपलब्ध होगा। ग्राहक माइजियो ऐप, जियो.कॉम, जियो स्टोर्स या अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स से सदस्यता ले सकेंगे। प्राइम मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के साथ नये जियो ग्राहकों के लिए भी खुला है। दूसरे नेटवर्क के ग्राहक नंबर पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर इसमें शामिल हो सकते हैं।

प्राइम कोई नया अनिवार्य रिचार्ज प्लान नहीं है। प्राइम सदस्यता के साथ कुल 600 रुपये के दो कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे। इनमें 300 रुपये का एक वाउचर नया जियोहोम या जियोपीसी कनेक्शन लेने और दूसरा 300 रुपये का वाउचर परिवार या दोस्त के लिए नया जियो सिम लेने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। सदस्यों को नये जियो उत्पाद और सेवाओं तक शुरुआती पहुंच तथा अलग चैनल के जरिये प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा।

.....

Next Post

यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 993 चालान से 4.55 लाख रुपये वसूले

Mon Aug 17 , 2026
आलीराजपुर, जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस के साथ-साथ थाना क्षेत्रों की पुलिस द्वारा पिछले 15 दिनों में सघन अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 993 चालान बनाए गए और 4 लाख 55 हजार 500 रुपये समन शुल्क […]

You May Like