बाइक को चपेट में लेते हुए दुकान से टकराया ट्रक 

सतना : रेलवे स्टेशन के माल गोदाम क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हडक़ंप मच गया जब उर्वरक की बोरियों से लदा एक ट्रक बिना चालक के अपने आप ही चलने लगा. लुढक़ रहे ट्रक ने पहले तो एक बाईक को अपनी चपेट में ले लिया और उसके बाद दुकान के किनारे से टकराते हुए रुक गया. गनीमत इस बात की रही कि इस घटना के चलते कोई जनहानि नहीं हुई.प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्र. एमपी 19 एचए 5939 रेलवे माल गोदाम पहुंचा था.

जहां पर रैक से उर्वरक की बोरियां लोड करने के बाद चालक ने ट्रक को सडक़ किनारे खड़ा कर दिया. लेकिन चालक के दूर जाते ही ट्रक अचानक अपने आप लुढक़ने लगा. बिना चालक के ट्रक को लुढक़ता देख वहां पर मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई. लोग शोर मचाते हुए अपनी जान बचाने के लिए जहां तहां भागने लगे. बताया गया कि ट्रक लुढक़ते हुए स्टेशन रोड की ओर बढऩे लगा.

इसी दौरान वहां पर एक बाइक खड़ी थी, जिसको ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक को अपनी ओर बढ़ता देख बाइक से सटकर खड़ी मां-बेटी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने साहस जुटाया और ट्रक को राकने का प्रयास शुरु कर दिया. जहां कुछ लोगों द्वारा शोर मचाते हुए लोगों को रास्ते से हटाया जाने लगा. वहीं एक उनमें से एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाई और ट्रक पर चढ़ते हुए ब्रेक को दबा दिया. लेकिन इससे पहले कि ट्रक रुक पाता उसकी टक्कर से स्टेशन रोड की एक दुकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गई. ट्रक के रुकने पर लोगों ने राहत की सांस ली. यह तो गनीमत रही कि अनियंत्रित ट्रक स्टेशन रोड पर नहीं पहुंच गया. अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था.

 सही साबित हो रहीं आशंकाएं

रेलवे के माल गोदाम से उर्वरक अथवा खाद्यान्न लोड कर उन्हें गोदाम तक पहुंचाने के लिए जिस तरह के कंडम वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है उन्हें देखते हुए पहले दिन से ही दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई थी. पिछले दिनों ओवर ब्रिज पर खराब हुए एक ट्रक की वजह से लोगों को घंटों भीषण जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा था. वहीं सोमवार को सामने आई इस घटना से एक बार फिर से खतरे की घंटी बजा दी है. नगरवासी उन पुराने मंजरों को भूल नहीं पा रहे हैं जबपरिवहन में लगे ट्रक किसी काल की तरह सडक़ पर निकलते थे. सोमवार को सामने आई घटना के पीछे का कारण हैण्डब्रेक फेल होने के तौर पर सामने आया.

Next Post

'तेरा साईं' की शूटिंग पूरी, 2027 में रिलीज होगी फिल्म

Tue Aug 4 , 2026
मुंबई, 04 अगस्त (वार्ता) गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता पलाश मुच्छल की आगामी आध्यात्मिक फिल्म ‘तेरा साईं’ की शूटिंग पूरी हो गई है। साईं बाबा के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के संदेश पर आधारित यह फिल्म आस्था, उम्मीद और करुणा से जुड़ी भावनात्मक कहानी प्रस्तुत करेगी।रेड आई स्टूडियो प्रस्तुत […]

You May Like