इंदौर: नगर निगम द्वारा शहर की 23 मास्टर प्लान सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. मास्टर प्लान सड़कों के साथ जलप्रदाय, ड्रेनेज और स्टॉर्म वॉटर लाइन भी डाली जा रही है. उक्त कार्यों को गुणवत्ता और समय सीमा में पूरा करवाने के लिए महापौर लगातार निरीक्षण कर रहे है.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज मालवीय नगर मास्टर प्लान सड़क का मौका निरीक्षण किया. इस दौरान महापौर ने एम.आर. 9 मालवीय नगर, गली नंबर-2 से लिंक रोड तक निर्मित की जा रही मास्टर प्लान सड़क निर्माण का कार्य देखा. यह सड़क लगभग 0.91 किलोमीटर लंबाई, 18 मीटर चौड़ाई तथा लगभग 6.92 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है.
हापौर ने सड़क निर्माण के साथ जलप्रदाय लाइन, सीवरेज लाइन एवं स्टॉर्म वाटर (स्टांप वाटर) लाइन कार्यों का भी निरीक्षण किया. महापौर भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता तथा मई महीने तक पूरा करने का लक्ष्य रखा जाए. निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव द्वारा क्षेत्रीय रहवासियों से बातचीत भी की गई. रहवासियों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान बाधक हटाए जाने से बुरा लग रहा था, लेकिन आज सड़क की चौड़ाई, व्यवस्थित निर्माण कार्य देखते हैं, तो शहर की सबसे बेहतर एवं आदर्श सड़क बनेगी. इस दौरान जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर, पार्षद, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री ओ पी कुशवाह,नरेश जयसवाल सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
अन्य यूटिलिटी की व्यवस्थाएं भी
नगर निगम द्वारा मास्टर प्लान की उक्त सड़क निर्माण में पानी की लाइन, ड्रेनेज लाइन, स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के साथ अन्य यूटिलिटी की व्यवस्थाएं भी रख रहा है. इसका उद्देश्य यह है कि भविष्य में जल जमाव और ड्रेनेज की समस्या नहीं हो. अधिकारियों ने बताया कि गुणवत्ता के साथ तेजी से काम किया जा रहा है. मास्टर प्लान की यह रोड समय सीमा में पूरी होगी. उक्त रोड को मई तक पूर्ण कर दिया जाएगा.
