मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उज्जैन में मिलेगा कृषि कर्मठ सम्मान

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कृषि कर्मठ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. आज विक्रम वाटिका परिवार द्वारा यह आयोजन सुबह 9 बजे कोठी रोड पर किया गया है. वर्ष 2026 को राज्य सरकार द्वारा उन्नत किसान उन्नत मध्यप्रदेश वर्ष घोषित किए जाने के तहत किसानों के हित में किए गए कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का सम्मान किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रतीकात्मक रूप से हल भेंट कर सीएम डॉ. यादव का अभिनंदन किया जाएगा.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं, फसल खराब होने पर मुआवजा व्यवस्था, भावांतर भुगतान योजना के माध्यम से उपज का उचित मूल्य, आधुनिक खेती, फसल बीमा दिलाने जैसे कदमों को देखते हुए यह सम्मान दिया जा रहा है. इसी क्रम में उन्नत किसान की थीम पर आयोजित राहगीरी आनंद उत्सव के दौरान वाटिका के आयोजन में भी मुख्यमंत्री सहभागिता करेंगे.

निवार को सीएम पहुंचे उज्जैन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार शाम उज्जैन पहुंचे. जहां जनप्रतिनिधियों से लेकर भाजपा नेता कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया. हेलीपैड से वे सीधे वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे, इसके बाद दो परिवारों के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की. 25 जनवरी को वे उज्जैन में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

उड़ान कार्यक्रम में जाएंगे सीएम
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कोठी रोड स्थित राहगीरी आनंद उत्सव में सहभागिता करेंगे. इसके पश्चात शासकीय मानसिक रूप से अविकसित बच्चों के आवासीय विद्यालय हामूखेड़ी में उड़ान कार्यक्रम के तहत बच्चों से व्यक्तिगत भेंट करेंगे.

करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री
इसके बाद मुख्यमंत्री उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आगर रोड स्थित अटल परिसर में निर्मित स्विमिंग पूल, क्लब हाउस और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे. साथ ही नगर निगम द्वारा निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी लोकार्पण किया जाएगा. मुख्यमंत्री आरडी गारडी अस्पताल में नवनिर्मित ऑडिटोरियम सभागार एवं नाद ब्रह्मा कन्वेंशन सेंटर का शुभारंभ करेंगे.

दिल से कहो अपने मोहन जी है ना
मुख्यमंत्री ग्राम रत्नाखेड़ी में पाटीदार समाज के प्रांतीय कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे. दिल से कहो अपने मोहन जी है न , इस कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री सहभागिता करेंगे, जिसमें विद्या भारती भवन में निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर अभियान का शुभारंभ भी उनके द्वारा किया जाएगा. पूर्णिमा सेवा श्री संस्थान के संयोजक सत्यनारायण खोईवाल ने बताया कि हृदय रोग से लगाकर सभी तरह की जांच का यह शिविर 25 मार्च तक लगातार चलेगा

Next Post

सतना और रीवा मिलकर विकसित जिले की नई इबारत लिखेंगे-राजेन्द्र शुक्ल

Sun Jan 25 , 2026
सतना:प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि सतना बहुत तेजी से विकास पथ पर आगे बढ रहा है। सतना और रीवा दोनों जुड़वा भाई की तरह है। आगामी समय में सतना और रीवा दोनों ही जिले मिलकर पूरे देश में विकसित शहर की नई इबारत लिखेंगे। उप मुख्यमंत्री […]

You May Like