बीमा राशि भुगतान नहीं करने पर होगी FIR ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम में शिकायतों की समीक्षा 

राजगढ़। मंगलवार को आयोजित संवाद से समाधान कार्यक्रम में बीमा कंपनी द्वारा पशुओं के बीमा करवाने के बावजूद पशु पालकों को क्लेम राशि नहीं दिए जाने की शिकायतों की गंभीरता व बीमा कंपनी की लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर द्वारा सख्त निर्देश दिए कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी जिसने पशुपालको के पशुओं का बीमा किया था उस पर एफआईआर दर्ज कराई जाए.

उल्लेखनीय है कि जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम की अभिनव पहल शुरू की गई है, यह कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई से पूर्व आयोजित किया जाता है. इसमें विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और शिकायतकर्ता आमने-सामने बैठकर शिकायतों का समाधान करते है. कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा स्वयं शिकायत को व्यक्तिगत रूप से सुना जाता है और मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित करते है. यह पहल न केवल अधिकारियों में जवाबदेही स्थापित कर रही है, बल्कि आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है. ‘संवाद से समाधान’ ने आमजन के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास और पारदर्शिता को और मजबूत किया है.

इस मंगलवार को पशु पालन एवं डेयरी विभाग से संबंधित 5 शिकायतों की समीक्षा की गई है. संवाद से समाधान कार्यक्रम में दरियाव सिंह द्वारा बताया गया कि मेरी भैंस की मृत्यु हो गई है. आवेदक द्वारा बीमा कंपनी से भैंस का बीमा कराया था. बीमा कंपनी द्वारा आज तक भी मुझे भैंस की मृत्यु की क्लेम राशि नहीं दी गई है. इसी प्रकार श्री ठाकुर लाल द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा पिछले साल पशु बीमा करवाया था. मेरे पशु की मृत्यु होने पर मेरे द्वारा बीमा कंपनी को क्लेम के लिए सभी प्रकार के डाक्यूमेंट दिए गए लेकिन आज तक कोई भी बीमा राशि नहीं मिली. रूपसिंह, गंगाराम तंवर द्वारा भी इसी प्रकार की शिकायतें की गई. बीमा कंपनी द्वारा पशुओं के बीमा करवाने के बावजूद भी पशु पालकों को क्लेम राशि नहीं दी जा रही है साथ ही पशु पालकों को क्लेम के लिए परेशान किया जा रहा है.

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने शिकायतों की गंभीरता व बीमा कंपनी की लापरवाही को देखते हुए सख्त निर्देश दिए कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी जिसने पशुपालको के पशुओं का बीमा किया था उस पर एफआईआर दर्ज कराई जाए.

Next Post

पाकिस्तान, बंगलादेश, यूएई, चीन से डॉक्टरी पढ़कर आये छात्र जांच एजेंसियों के संदेह के घेरे में

Tue Nov 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 नवंबर, (वार्ता) राजधानी दिल्ली में कार विस्फोट मामले के बाद केंद्रीय जाँच एजेंसियाँ ऐसे डॉक्टरों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही हैं जिन्होंने पाकिस्तान, बंगलादेश, संयुक्त अरब अमीरात और चीन से अपनी डिग्री हासिल की है। इन एजेंसियाें में केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई), दिल्ली पुलिस और […]

You May Like