रिटायरमेंट से पहले एएसआई की सड़क दुर्घटना में मौत, आरोपी बस चालक की तलाश जारी

भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के तूमड़ा जोड़ पर सड़क दुर्घटना में एक एएसआई की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. यात्री बस की चपेट में आए पुलिस विभाग के कर्मचारी रहे शंकर सिंह ठाकुर कुछ ही महीनों बाद नौकरी से रिटायर्ड होने वाले थे. आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

मिली जानकारी के मुताबिक शंकर सिंह (61) सीहोर पुलिस लाइन में बतौर एएसआई पदस्थ थे. भोपाल के अशोका गार्डन में वह अपने परिवार के साथ रहते थे. हर रोज वह अपनी बाइक से सीहोर आवागमन करते थे. शुक्रवार दोपहर तूमड़ा जोड़ के एक यात्री बस ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के दौरान आरोपी बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया. बस की चपेट में आने से शंकर सिंह गंभीररूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस नेबस को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है. एसआई रहे शंकर सिंह का आगामी जुलाई महीने में रिटायर्डमेंट था. वह अपने दोनों बच्चों से रिटायर्डमेंट के चार महीने कुछ और काम करने की बात भी करते थे.

Next Post

चूनाभट्टी में शादी समारोह के दौरान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन आरोपी फरार

Sat Feb 7 , 2026
भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में आपसी विवाद करते हुए 3 लोगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में चूनाभट्टी थाना पुलिस जुटी है. मिली जानकारी के मुताबिक बाबा नगर निवासी सुमित बैरागी ने उन पर तीन लड़कों की तरफ […]

You May Like