जबलपुर: खितौला स्थित इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में 11 अगस्त को डकैती डालकर 14 किलो 875 ग्राम सोना और 5, लाख 8 हजार रूपए लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस नेडकैत राजेश दास उर्फ आकाश दास 38 वर्ष, निवासी गया, बिहार, सदस्य इंद्रजीत दास उर्फ सागर दास 26 वर्ष, निवासी गया, बिहार को पकड़ लिया है।उनसे 3 किलो सोना और 50 हजार रुपए नगद जप्त किए।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी राजेश दास उर्फ आकाश दास एक दुर्दात अपराधी है जिसने बिहार के जिला गया, सासाराम, जमुई, पुरुलिया रोहतास, गिरडी, छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ के बैंक में लूट, डकैती के 12 अपराध पंजीबद्ध है। वह 18 जून 2025 को ही रायगढ़ जेल से छूटा था ।
