शिवपुरी: शिवपुरी शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज एक 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटे के साथ शिकायत लेकर पहुंची, बुजुर्ग ने बताया कि मेरे छोटे बेटे व बहू मुझे मकान के तीसरा हिस्से के लिए मुझको प्रताड़ित कर रहे हैं जबकि बंटवारे के समय यह हिस्सा मेरे व मेरे पति के नाम हुआ था लेकिन अब मेरे पति नहीं रहे उनको 23 साल पहले ही स्वर्गवास हो चुका हैं और अब मैं अपने बड़े बेटे के साथ रह रही हूं और उनको मैंने अपना हिस्सा दे दिया जिससे वह मुझको बहुत प्रताड़ित कर रहें हैं।
जानकारी के अनुसार कमला देवी गुप्ता पत्नी स्व.बाला प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम मनपुरा परगना पिछोर थाना भौती जिला शिवपुरी की निवासी होकर 83 वर्षीय बृद्ध महिला है, उनके दोनों लड़कों को पारिवारिक बंटवारा हिस्सा दे दिया गया हैं। अपने पैतृक मकान के एवज में अपनी बहू सुखदेवी ने अपना प्लॉट छोटे देवर को दे दिया गया है। इसके एवज में उक्त मकान उनके हिस्से में पूर्ण रूप से माना गया है।
लेकिन अब दीपक कुमार गुप्ता व उसकी पत्नी द्वारा आये दिन मानसिक रूप से परेशान प्रताड़ित किया जा रहा है एवं ये लोग लडाई झगडा करने पर उतारू रहते हे और धमकी दी जाती है कि तुम सबको झूठे केस में फंसा कर बर्बाद कर देंगे जिससे साथ रहने वाले बडे लडके एवं बहू काफी परेशान व भयभीत बने हुए हे। इसलिये इनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाना व जान माल की रक्षा किया जाना आवश्यक है।
