वात्सल्य में विसर्जन के साथ हुआ गणेशोत्सव का समापन

विदिशा। बुधवार को वात्सल्य विद्यालय में आयोजित किये गये गणपति उत्सव का भव्य चल समारोह डोल ग्यारस के दिन पूरे हर्षोल्लास से कॉलेज/स्कूल के छात्रों के ढोल-नगाड़ों व बैंड धुन, वरेधी नृत्य के साथ निकला। इस अवसर पर वात्सल्य गणपति चल समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की झलक भी देखने को मिली, जिसमें भारतीय सेना के पराक्रम को प्रदर्शित किया गया। चल समारोह हरिपुरा से प्रारंभ होकर रामद्वारा, ओवरब्रिज, नीमताल चौराहा, स्टेशन रोड, माधवगंज, तिलकचौक, डंडापुरा, स्वामी विवेकानंद चौराहा से जानकी कुंड पहुंचा। शहर में अनेक स्थानों पर भी धर्म प्रेमी बंधुओं ने भगवान गणपति की आरती कर चल समारोह का श्रृद्धापूर्वक स्वागत किया।

गणपति उत्सव के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की संचालक देवना अरोरा, नम्रता अरोरा, प्रतीक कोहली एवं रुचिरा अरोरा ने सभी छात्र-छात्राओं, पालकगणों, शिक्षकों, समस्त पत्रकारगणों, मीडिया फोटोग्राफर एवं पुलिस प्रशासन को बहुत-बहुत बधाई देते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

Next Post

डोल ग्यारस पर विमान में सवार होकर निकले भगवान, धूमधाम से दी गणपति बप्पा को विदाई

Wed Sep 3 , 2025
विदिशा। बुधवार को डोल ग्यारस के अवसर पर नगर में विभिन्न मंदिरों द्वारा भगवान को नगर का भ्रमण विमान में बैठाकर कराया गया। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह भगवान के विमान की पूजा अर्चना की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। साथ ही नगर के विभिन्न निजी […]

You May Like