पेट दर्द से परेशान किशोरी ने फांसी लगाई

शहडोल। देवलौंद थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने पेट दर्द से परेशान हो कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने जानकारी के बाद मौके पर पहुंच अपनी जांच शुरू की है। घटना नकुनी गांव में उस समय घटी जब पिता खेत की तकवारी के लिए गए हुए थे और किशोरी अपने कमरे में अकेली सो रही थी, सुबह जब पिता और परिवार के लोगों ने किशोरी को जगाने के लिए उसका कमरा खुलवाया तब कही घटना की जानकारी परिजनों को मिली। पुलिस ने बताया कि देवलौंद थाना क्षेत्र के नकुनी गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी रीतू सिंह पिता राजबहोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही जरूरी की, पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि किशोरी पेट दर्द से परेशान रहती थी, और वह पिता से बार बार कहती थी कि मैं किसी दिन फांसी लगाकर मर जाऊंगी, मुझे दर्द बर्दाश्त नहीं होता है। परिजन उसका इलाज भी करवा रहे थे। लेकिन उसे राहत नहीं मिल रही थी।

Next Post

खोए या चोरी हुए छह लाख से अधिक मोबाइल बरामद किये 'संचार-साथी' ने

Tue Sep 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 सितम्बर (वार्ता) दूरसंचार विभाग की नागरिक-केंद्रित प्रमुख डिजिटल सुरक्षा पहल ‘संचार-साथी’ के माध्यम से छह लाख से अधिक खोए और चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट बरामद किये गये हैं। यह सुविधा हर एक मिनट में एक फोन का पता लगाने में सहायता कर रही है। संचार मंत्रालय ने […]

You May Like

मनोरंजन