रात में हादसे रोकने 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर मंडी में लगाए रेडियम टेप

हरदा। यातायात पुलिस ने कृषि उपज मंडी परिसर में एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था।

अभियान के तहत, मंडी में आने वाली लगभग 200

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रेडियम टेप लगाए गए। इससे रात के समय इन वाहनों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी और दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।

यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन ड्राइवरों को हेलमेट के महत्व के बारे में भी समझाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने किसानों और वाहन ड्राइवरों से अपने वाहनों में आवश्यक सुरक्षा संकेतक और रिफ्लेक्टर लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

यातायात पुलिस के अनुसार, आगामी दिनों में भी जिलेभर में इस प्रकार के जागरूकता और सुरक्षा अभियान लगातार चलाए जाएंगे। इसका लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना है।

Next Post

15 दिन में 15 मिनट की सामूहिक सफाई से होगा कैंपस कचरा मुक्त

Sat May 9 , 2026
साँची। बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में सामूहिक श्रमदान द्वारा परिसर को साफ सुथरा किया गया। छात्रों, शोधार्थियों, शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक अधिकारी एवं कर्मचारी दस्ताने पहनकर गर्मी तथा तापमान की चिंता किए बगैर साफ सफाई में जुटे। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों ने संकल्प लिया है कि हर 15 दिवस में […]

You May Like