जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले सिंडिकेट की टूटी कमर,भारी मात्रा में जानवरों के अवशेष जब्त; इलाका होगा सैनिटाइज

खंडवा: इमलीपुरा के बेगम पार्क क्षेत्र में संचालित मौत के इस कारखाने पर लगाम कसने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम ने आज कंधे से कंधा मिलाकर ‘ज्वाइंट ऑपरेशन’ चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह और निगम उपायुक्त सीता मोघट के संयुक्त नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने शहर के अवैध कारोबारियों की कमर तोड़ दी है।
अधिकारियों ने खुद संभाली कमान
छापेमारी के दौरान जहां नगर निगम के अमले ने मौके पर मौजूद अवैध निर्माण और भारी मात्रा में जानवरों के अवशेषों (हड्डियों, खाल और चर्बी) को जप्त करने की प्रक्रिया संभाली, वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखा। कार्रवाई के दौरान जब संचालक अनवर कुरैशी और उसके साथियों ने विरोध का प्रयास किया, तो अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर थाने भिजवाया।
स्वच्छता और स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सख्त रुख
नगर निगम की टीम ने मौके पर फैली गंदगी और दुर्गंध को देखते हुए परिसर के सैनिटाइजेशन और अवशेषों के डिस्पोजल की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल एक छापे तक सीमित नहीं रहेगी; नगर निगम अब इस क्षेत्र के अन्य संदिग्ध ठिकानों की भी जांच करेगा। प्रशासन और निगम की इस जुगलबंदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि खंडवा की जनता की सेहत और धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी सिंडिकेट को बख्शा नहीं जाएगा।
मौके पर डटे रहे आला अफसर 
कार्रवाई के दौरान मोघट पुलिस, राजस्व विभाग और निगम का स्वास्थ्य अमला पूरी मुस्तैदी के साथ डटा रहा। प्रशासन अब इस अवैध कारखाने को सील करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

Next Post

गुवाहाटी हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लगा बड़ा झटका, मुख्यमंत्री की पत्नी से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत याचिका हुई खारिज: अब गिरफ्तारी की लटकी तलवार

Fri Apr 24 , 2026
गुवाहाटी | असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को कानूनी मोर्चे पर बड़ी विफलता हाथ लगी है। गुवाहाटी हाई कोर्ट के जस्टिस पार्थिवज्योति सैकिया की एकल पीठ ने शुक्रवार को खेड़ा की अग्रिम […]

You May Like