इंदौर: मीना पैलेस कॉलोनी में पानी फेंकने की बात पर दो परिवारों के बीच देर रात रात जमकर विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी झगड़े में बदल गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे, डंडे और जो हाथ में आया उससे हमला कर दिया. हालात इतने बिगड़े कि एक व्यक्ति ने साइकिल तक उठाकर महिला-पुरुषों को दे मारी. इस मारपीट में दोनों ओर से सात लोग घायल हो हुए. घटना के वीडियो को पुलिस ने जांच का हिस्सा बनाया है.
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. जफर शेख की रिपोर्ट पर सईद, इमरान, शाहरुख और इरफान पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, जबकि ताहिरा बी की रिपोर्ट पर सिराजुद्दीन, जफर, नूरा और रूबीना के खिलाफ कार्रवाई की है. घटना विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साइकिल फेंकने और महिलाओं की मारपीट साफ तौर पर दिखाई दे रही है. पुलिस अब वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बना रही है.
