इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 30 वर्षीय मिस्त्री अजय कोली ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। अजय पिता दयाराम कोली, निवासी लाल बाउंड्री, दो मासूम बेटियों का पिता था। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है।मृतक की बहन ने पुलिस को दिए बयान में सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। बहन का कहना है कि भाई की मौत की खबर उन्हें समय पर नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय की पत्नी उसे खाना तक नहीं देती थी।
पत्नी के डर से वह छिप-छिपकर मायके आकर खाना खाता था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। घटना के पीछे घरेलू कलह को कारण माना जा रहा है, लेकिन आत्महत्या की असली वजह का खुलासा जांच के बाद ही होगा।
