4 माह में 150 हथियारबंद बदमाशों से चाकू से लेकर पिस्टल तक बरामद

इंदौर:पिछले चार महीनों में पुलिस ने 150 से ज्यादा बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है,चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ युवा स्टेटस सिंबल या सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए देसी पिस्टल या अन्य हथियार खरीद रहे हैं.हाल ही में हिरमल पिता सिलवार चौहान नामक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके पास से 10 देसी पिस्टल जब्त की गईं.

वह इन्हें शहर के अन्य बदमाशों को डिलीवरी देने आया था. चिंता की बात यह है कि हथियारबंदी का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है. इतना ही नहीं इंदौर के कुछ बदमाश शहर से लगी सीमावर्ती जिलों में भी हथियारों के साथ पकड़े जा चुके है. पुलिस की इतनी सख्ती के बावजूद शहर के युवाओं के पास अवैध हथियार कहां से आ रहे हैं. यह जांच का विषय हैं.
रतलाम में पकड़ाए इंदौर के तीन नाबालिग
हाल ही में रतलाम पुलिस ने तीन नाबालिगों को अवैध हथियार लेकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है. ये तीनों आरोपी इंदौर के परदेशी पुरा क्षेत्र के निवासी है. रतलाम की स्टेशन रोड पुलिस द्वारा गुरुवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने तीन नाबालिगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. तीनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध हथियार जब्त किए हैं

Next Post

बिजली उत्पादन बढ़ाने बरगी बांध में फ्लोटिंग सोलर प्लांट होगा स्थापित

Fri May 9 , 2025
जबलपुर:जबलपुर के बरगी और रामपुरा खुर्द बांधों में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने की कवायद तेज हो गई है। राज्य सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए इन बांधों का चयन किया है, और जल्द ही सर्वे शुरू होगा। नर्मदा हाईड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर कार्पोरेशन को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई है, जो […]

You May Like