हॉस्पिटल निर्माण स्थल से चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

इंदौर: तिलकनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने हॉस्पिटल निर्माण स्थल से सामान पार कर दिया, पिछले दिनों तड़के पिपल्याहाना चौराहा स्थित प्लॉट नंबर 20 एफ, स्कीम नंबर 94 में हुई. फरियादी डॉ. संजय दुबे निवासी सिल्वर स्प्रिंग फेस-01 ने बताया कि सुबह चौकीदार ने चोरी की सूचना दी.

मौके पर पहुंचने पर पाया कि निर्माणाधीन कमरे से लैम्प के पांच कार्टून और करीब 80 मीटर कॉपर पाइप गायब हैं. सीसीटीवी फुटेज में करीब 1:30 से 2 बजे के बीच दो युवक बोरी में सामान भरकर ले जाते दिखाई दिए. तिलकनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ग्वालियर में जाहरवीर गोगाजी जयंती पर लगा भव्य मेला

Mon Aug 18 , 2025
ग्वालियर: श्रद्धा और आस्था के प्रतीक लोकदेवता जाहरवीर गोगाजी महाराज की जयंती पर महाराज बाड़ा ग्वालियर में मेला एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा और […]

You May Like