दिल्ली मेट्रो किराए में बढ़ोत्तरी

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ( डीएमआरसी ) ने सोमवार से मेट्रो का किराया बढ़ा दिया है।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली मेट्रो सेवाओं के यात्री किराए में बदलाव किया गया है। सामान्य लाइनों पर एक रुपये से चार रुपये और एयरपोर्ट लाइन पर पांच रुपये तक की वृद्धि की गई है।
इस इजाफे के बाद शून्य से दो किलोमीटर के बीच की छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब 11 रुपये देने होंगे। इस बढ़ोतरी से पहले न्यूनतम किराया 10 रुपये था।
लेकिन 32 किलोमीटर से ज्यादा की सबसे लंबी दूरी तय करने वालों को 64 रुपये देने होंगे।
मेट्रो रेल सेवा किराए में बढ़ोत्तरी 2004 में, उसके बाद 2005 और 2009 में हुई थी। साल 2017 में भी मई और अक्टूबर में किराए में संशोधन हुआ था।

Next Post

नेक्स्ट्रा ने 2024-25 में कार्बन उत्सर्जन कम किया

Mon Aug 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 अगस्त (वार्ता) निजी दूरसंचार सेवा कंपनी भारती एयरटेल की सहायक कंपनी नेक्स्ट्रा डेटा लिमिटेड (नेक्स्ट्रा बाय एयरटेल) ने वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 2024-25 में कार्बन उत्सर्जन में 15 प्रतिशत अधिक कमी करने में सफलता प्राप्त की है। एयरटेल ने अपनी सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट 2024-25 में यह […]

You May Like