ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ इंदौर का व्यापारी, 5.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

इंदौर:शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है. लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात आरोपी ने ऑनलाइन धमकी और झांसे में लेकर शहर के एक व्यक्ति से 5 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार 54 वर्षीय फरियादी आशीष तिवारी निवासी शांति निकेतन कॉलोनी, बॉम्बे अस्पताल के पास ने शिकायत दर्ज कराई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन माध्यम से उसे डराने-धमकाने और झांसे में लेकर धोखाधड़ी की.

आरोपी ने उसे इस तरह धोका दिया कि वह अपनी रकम सुरक्षित समझकर उनकी हर बात का पालन करता रहा. आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने धोखे से फरियादी से करीब 5 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए. घटना का पता चलने पर फरियादी ने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. साइबर ठगी के इस मामले में पुलिस ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और संबंधित तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Post

ऑफिस का ताला तोड़कर की चोरी, दो लाख रुपये ले उड़े

Fri Mar 6 , 2026
इंदौर: व्यावसायिक क्षेत्र लोहा मंडी में चोरी की वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाशों ने एक ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से करीब दो लाख रुपये नकद चुरा लिए. घटना की जानकारी मिलने के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like