ऑफिस का ताला तोड़कर की चोरी, दो लाख रुपये ले उड़े

इंदौर: व्यावसायिक क्षेत्र लोहा मंडी में चोरी की वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाशों ने एक ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से करीब दो लाख रुपये नकद चुरा लिए. घटना की जानकारी मिलने के बाद जूनी इंदौर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के मुताबिक फरियादी 56 वर्षीय सुनील कुमार राजचंदानी निवासी संजना पार्क, अग्रवाल पब्लिक स्कूल के पास बिचौली मर्दाना ने शिकायत दर्ज कराई है।

उनका ऑफिस लोहा मंडी स्थित मनवानी कॉम्प्लेक्स में मालवा ट्रांसपोर्ट के सामने दुकान नंबर 797 में है. बताया गया कि 5 मार्च की सुबह ऑफिस के सामने रहने वाले दिलीप नामक व्यक्ति ने मोबाइल पर सूचना दी कि ऑफिस के शटर का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलते ही सुनील राजचंदानी मौके पर पहुंचे और देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि ऑफिस की अलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये नकद गायब थे. आशंका है कि अज्ञात बदमाश रात के समय ताला तोड़कर ऑफिस में घुसे और अलमारी में रखी नकदी चुराकर फरार हो गए. जूनी इंदौर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

बुजुर्ग पर चेक चोरी का झूठा आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा, दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज

Fri Mar 6 , 2026
इंदौर: देपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेगंदा में एक 66 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बुजुर्ग पर चेक चोरी करने का बेबुनियाद आरोप लगाया और फिर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो सगे भाइयों […]

You May Like