मजहबी एकता ही हमारी पहचान है, और यही इंदौर की तासीर भी”

कई जगह साम्प्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल बने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के रंग

पुलिस की पहल रंग लाई, मिलकर मनाई होली

इंदौर: होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और भाईचारे का भी पर्व है। इसकी एक अनूठी मिसाल शहर के कई थाना क्षेत्रों में देखने को मिले। जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर होली मनाई। यह सब मुमकिन हुआ पुलिस के प्रयासों से। शहर में आयोजित होली आयोजन में दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर होली खेली, अबीर-गुलाल उड़ाए और संगीत की धुनों पर झूमे।

बच्चे पिचकारियों से खेलते नजर आए, तो बड़े और युवा एक-दूसरे को रंग लगाकर प्रेम और सौहार्द्र का संदेश देते दिखे। इस मौके पर सभी ने गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि इंदौर की पहचान हमेशा से ही आपसी भाईचारे और सौहार्द्र रही है। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि रंगों का कोई मज़हब नहीं होता और खुशियों की कोई सीमा नहीं होती।

Next Post

सवारी बैठाने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

Fri Mar 14 , 2025
इंदौर: कनाडिया रोड पर देर रात ऑटो सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को नामजद किया है और जांच जारी है.पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय पीड़ित विशाल कुचवंदिया) निवासी […]

You May Like