सवारी बैठाने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

इंदौर: कनाडिया रोड पर देर रात ऑटो सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को नामजद किया है और जांच जारी है.पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय पीड़ित विशाल कुचवंदिया) निवासी विनोबा नगर, तिलक नगर ने बताया कि गुरुवार रात जब वह ऑटो में सवारी बैठा रहा था, तभी मोनू उर्फ आदित्य उर्फ तितली और रंजीत सिंह राठौर उर्फ बच्चा से विवाद हो गया.

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी मोनू ने चाकू निकालकर विशाल की गर्दन पर वार किया. विशाल ने बताया कि वह झुककर बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन चाकू उसके कंधे, हाथ और पीठ पर लग गया. खून बहने के बावजूद वह किसी तरह गाड़ी लेकर आगे बढ़ा. इसी दौरान दोनों बदमाशों ने उसे अगली बार जान से मारने की धमकी देकर भागने की कोशिश की. घटना की सूचना मिलते ही पलासिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.

Next Post

स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चोरी, 80 हजार के गहने व नकदी ले उड़े बदमाश

Fri Mar 14 , 2025
इंदौर:किशनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हरसोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अज्ञात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर गहने, नकदी और मोबाइल सहित करीब 80 हजार रुपए का सामान ले उड़े.किशनगंज थाने से मिली जानकारी के अनुसार फरियादिया निशा मोटवानी, निवासी लिंबोदी, […]

You May Like

मनोरंजन