24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन

Maruti Suzuki Brezza अब नए अवतार में आने के लिए तैयार है। जानकारी में सामने आ रहा है कि कंपनी 24 जुलाई 2026 को New Generation Brezza लॉन्च करने जा रही है। जिसमें कई कमाल के फीचर्स है।

देश की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV में से एक Maruti Suzuki Brezza अब नए अवतार में आने के लिए तैयार है। जानकारी में सामने आ रहा है कि कंपनी 24 जुलाई 2026 को New Generation Brezza लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले मारुति सुजुकी ने इसका पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है और इसके साथ ही बुकिंग भी शुरू कर दी है। ृ वहीं ग्राहक 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इसे ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं।

इसके साथ ही देखा जा रहा है कि टीजर में कंपनी ने लिखा है “यह इस सीजन का सबसे बड़ा धमाका है। और यह आपको हैरान कर देगा। नई ब्रेजा, बुकिंग शुरू।” लेकिन कंपनी ने अभी SUV के डिजाइन और फीचर्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

टर्बो इंजन और CNG मॉडल में मिल सकते हैं बड़े बदलाव
बता दें कि नई Brezza को 2022 में आई दूसरी पीढ़ी के मॉडल का पहला बड़ा अपडेट माना जा रहा है। जिसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आए स्पाई शॉट्स बताती है कि इस बार SUV में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसमें सबसे बड़ा अपडेट 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन हो सकता है जो पहले से Fronx में उपलब्ध है। यह इंजन करीब 100 PS की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

वहीं मौजूदा 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी लाइनअप में बना रह सकता है। CNG वेरिएंट में बूट की जगह बचाने के लिए अंडरबॉडी-माउंटेड CNG सिलेंडर मिलने की संभावना है जिससे सामान रखने के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगा।

इंटीरियर और फीचर्स होंगे पहले से ज्यादा प्रीमियम
नई Brezza के एक्सटीरियर में अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नई LED लाइटिंग और नए अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं। वहीं केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और बेहतर ट्रिम फिनिश के साथ कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। वहीं संभावित फीचर्स में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और कई नए कम्फर्ट फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

कीमत रह सकती है प्रतिस्पर्धी
टर्बो इंजन मिलने के बावजूद नई Brezza की कीमत प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है। इसकी वजह 1.0-लीटर इंजन पर लागू कम GST स्लैब माना जा रहा है। 24 जुलाई को लॉन्च के साथ ही इसके सभी वेरिएंट, फीचर्स और कीमतों से पर्दा उठ जाएगा। बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV3XO और अन्य कॉम्पैक्ट SUVs से होगा।

Next Post

इंदौर-दिल्ली के बाद अब रीवा से कोलकाता के लिये विमान सेवा

Thu Jul 16 , 2026
रीवा: रीवा एवं विंध्य क्षेत्र के लोगो को जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है. दिल्ली, इंदौर, रायपुर के बाद अब कोलकाता-भोपाल के लिये 72 सीटर विमान सेवा शुरू होने जा रही है. 28 जुलाई को पहली उड़ान भरेगी. बड़े कम समय में रीवा एयरपोर्ट से महानगरों के […]

You May Like