दमोह: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 9 माह की मासूम बच्ची के साथ गलत घटना होने पर पुलिस बारीकी से जांच में जुटी हुई है.दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी लगातार घटना में पुलिस अधिकारियों और डॉक्टर टीम से जानकारी ले रहे हैं.
वहीं घटना को गंभीरता से लेते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, टी आई कोतवाली मनीष कुमार,टी अंजलि अग्निहोत्री, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद पटेल, डॉक्टर सीमा के अलावा और भी डॉक्टर टीम बच्ची के चेकअप में लगे हुए हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची की स्थिति ठीक है,लेकिन पूरी घटना की बारीकी से जांच पड़ताल हो रही है.
