खानूगांव कैचमेंट एरिया में सीमांकन शुरू: आलीशान कोठियों और फार्म हाउसों की हुई नपाई

भोपाल: बड़े तालाब के संरक्षण को लेकर शुक्रवार को सीमांकन का कार्य किया गया. यह कार्रवाई खानूगांव क्षेत्र के कैचमेंट एरिया में किया गया. इस सीमांकन के साथ ही चिन्हांकन कार्य जारी रहा. इस कार्य के लिए नगर निगम के झील प्रकोष्ठ के कर्मचारी, वन विभाग, टीएनसीपी, बैरागढ़ तहसील के नायब तहसीलदार और पटवारी भी शामिल रहे. प्रशासन ने सीमांकन का कार्य खानू गांव स्थित सीवेज प्लांट के पास से शुरू किया जो आगे कॉलेज तक जारी रहा.

इस दौरान कैचमेंट एरिया में तार फेंसिंग के साथ प्लाट बने हुए थे. वहीं कुछ जगह पर तो निजी संपत्ति का बोर्ड भी लगा मिला. सीमांकन और चिन्हांकन का कार्य तालाब के फुल भराव की सीमा से पचास मीटर क्षेत्र में की जा रही है. इस सीमांकन के बाद से वहां पर लोग चिंतित दिखाई दिए. कोई भी वहां पर कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था. इस सीमांकन के दौरान बैरागढ़ वृत्त के नायब तहसीलदार के के पंडोले, आरआई प्रदीप यादव, पीसी पॉणीकर, पटवारी मीनू गोस्वामी,अरविंद गिरि, मिश्रा , एवं फारेस्ट, टीएनसीपी और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.
फार्म हाउस, कोठी भी कैचमेंट में नपी
तालाब के संरक्षण को लेकर प्रशासन जो कार्रवाई कर रहा है उससे अब कैचमेंट में बने निर्माण और फार्म हाउस, शादी हॉल वाले चिंतित है. क्योंकि अभी तक प्रशासन ने कभी इस तरह की सख्ती नहीं दिखाई थी.
सीमांकन के दौरान दिखी आलीशान कोठी, बिल्डिंग
बडे तालाब के सरंक्षण को लेकर समय-समय पर आदेश निर्देश एनजीटी देती रही है. फिर भी पिछले 25 सालों में कैचमेंट एरिया में फार्म हाउस और आलीशान कोठी बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई.
सांसद की सख्ती का असर
सांसद आलोक शर्मा तालाब को मूल स्वरुप में लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए वह स्वयं भी कैचमेंट एरिया में निरीक्षण करने जा रहे है. निरीक्षण उपरांत अधिकारियों को निर्देशित भी कर रहे हैं.
टास्क फोर्स की बैठक में सीमांकन को लेकर मंथन
बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया के सरंक्षण को लेकर बनी टास्क फोर्स की शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में एक बैठक आयोतिज हुई, जिसमें सभी एसडीएम उपस्थित हुए उन्होंने अपनी योजना सामने रखी. बैरागढ़ में तीन गांवों में चिन्हांकन का कार्य हो गया है

Next Post

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सीएम डॉ यादव की शुभकामनाएँ, रमन प्रभाव को बताया विज्ञान की दिशा बदलने वाला शोध

Sat Feb 28 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय विज्ञान की महान उपलब्धि का प्रतीक है, जब विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक सी. वी. रमन की ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ से पूरी दुनिया […]

You May Like

मनोरंजन