मध्य मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी में 11 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी, 26 जनवरी (वार्ता) मध्य मेक्सिको में रविवार को एक शौकिया फुटबॉल मैच के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हमला स्थानीय समयानुसार शाम 5:20 बजे मध्य राज्य गुआनाजुआतो के सलामांका में लोमा डे फ्लोरेस समुदाय के एक फुटबॉल मैदान में हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई हथियारबंद लोग दो पिकअप ट्रकों में आए, उतरे और खिलाड़ियों और दर्शकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

 

Next Post

सोनचिरिया की ट्रिक ‘दलदल’ में काम आई : भूमि पेडनेकर

Mon Jan 26 , 2026
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बताया कि उन्होंने फिल्म सोनचिरिया में सीखी एक खास एक्टिंग टेक्नीक को वेबसीरीज दलदल में भी इस्तेमाल किया है। भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज़ दलदल को लेकर चर्चा में है।उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि उन्होंने […]

You May Like