प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ को भाजपाजनों ने सभी बूथों पर देखा व सुना

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने स्वयं के बूथ क्रमांक 286 सीबीएसई कान्वेंट स्कूल, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर वार्ड 34 के बूथ क्रमांक 100 पर वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया रामकृष्ण मंडल के बूथ क्रमांक 211 पर, मंडल अध्यक्ष शिवसिंह यादव ने भाजपा पदाधिकारी, बूथ समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम देखा व सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का बिना सलाह इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी जनता है और देश की प्रगति में आम नागरिकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

Next Post

महाराष्‍ट्र के सीएम फडणवीस ने रामायण से संबंधित प्रदर्शनी का किया लोकार्पण

Sun Dec 28 , 2025
भोपाल। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने रविवार को जबलपुर के मानस भवन परिसर में रामायण से संबंधित प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्‍होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्‍न चित्रों, मूर्तियों व आलेखों को देखा। उन्‍होंने श्रीराम के आदर्शों के चित्रण, सनातन संस्‍कृति तथा अध्‍यात्‍मिकता की सराहना की। इस अवसर […]

You May Like