छुहिया घाटी में बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे यात्री

सीधी। जिले की छुहिया घाटी में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया। रीवा से रामपुर नैकिन जा रही तिवारी कंपनी की बस बेकाबू होकर खाई में गिरने से बाल-बाल बची और बस में सवार 29 यात्रियों में पांच यात्री मामूली रूप से घायल हुए ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में घाटी के ढलान पर उतर रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस खाई की ओर लुढ़कने लगी। लेकिन सड़क किनारे खड़े एक सागवान के पेड़ ने बस को थाम लिया। पेड़ से टकराकर बस खाई में गिरने से रुक गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

ग्रामीणों ने बताया कि यदि पेड़ न होता तो बस सीधे गहरी खाई में जा सकती थी और बड़ा जनहानि की आशंका थी। हादसे के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। स्वास्थ्य अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायलों को सिर और आंख में हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।

रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि बस नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे झुक गई थी, लेकिन चालक ने समय रहते ब्रेक लगाकर बस को संभाल लिया। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और चालक को आगे से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की हिदायत दी गई है।

Next Post

नपानि सिंगरौली अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर कलेक्टर ने मांगी जानकारी

Wed Oct 29 , 2025
सिंगरौली। नगर पालिका परिषद सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के विरुद्ध प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव के मामले में कलेक्टर गौरव बैनल ने निगमायुक्त सविता प्रधान से विस्तृत जानकारी मांगी है। कलेक्टर ने पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि अध्यक्ष पद ग्रहण की तारीख, अब तक की कार्यावधि, पूर्व में यदि कोई […]

You May Like