
रतलाम। मौमिनपुरा क्षेत्र में नगर निगम ने शनिवार को 35 वर्ष पुरानी जर्जर दुकानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। राजीव गांधी स्वावलंबन योजना के तहत बनी 36 दुकानों को जर्जर घोषित किए जाने के बाद निगम के राजस्व अमले ने कार्रवाई की। ध्वस्तीकरण के दौरान बड़ी संख्या में लोग मलबे से सरिया और अन्य कबाड़ बटोरने पहुंच गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निगम का कहना है कि जर्जर भवनों को हटाकर क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
