कार में आए बदमाशों की फायरिंग से दो युवक घायल 

सीधी। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक -39 के कठउतहा में कार में आए बदमाशों की फायरिंग से दो युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल पुलिस ने नजदीकी चुरहट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद समूचे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम कठउतहा में आज दोपहर करीब 3 बजे फोटोशूट करा रहे आशुतोष पाण्डेय और आशीष गौतम पर कार से आए बदमाशों ने हमला किया।घटना के समय आशुतोष पाण्डेय और आशीष गौतम अपने दो अन्य साथियों के साथ फोटोशूट के लिए कैमरामैन को बुलाकर हाईवे किनारे खड़े थे। कार से उतरे पांच बदमाशों ने पहले आशीष गौतम के साथ मारपीट की। फिर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में गोली बाइक में लगी। हमले में दो लोग घायल हुए। घटना पुराने विवाद का नतीजा बताया गया। कुछ दिन पहले ग्राम बदवार के एक ढाबे में आरोपी राहुल द्विवेदी का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। राहुल को शक था कि ढाबे पर झगड़ा आशुतोष की वजह से हुआ। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ हमला किया।

इनका कहना है-

मारपीट की खबर राहगीरों के माध्यम से हमें मिली थी। इसके बाद प्राइवेट वाहन इलाज के लिए दोनों को

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में भर्ती करा दिया गया है। फायरिंग के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दीपक सिंह बघेल ,थाना प्रभारी चुरहट

आशुतोष पाण्डेय अकबरपुर की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह छुट्टी में अपने गांव आया था।

मंगलवार दोपहर 3 बजे वह दोस्तों के साथ फोटोशूट के लिए कठउतहा पहुंचा था। इस दौरान फायरिंग हुई।

पुलिस ने कार और हमलावरों की पहचान कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

आशुतोष द्विवेदी ,एसडीओपी चुरहट

Next Post

ड्रायवर ने लगाई फांसी, मरने से पहले बनाया वीडियो

Tue Jul 15 , 2025
उज्जैन। ड्रायवर ने रात में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। फंदा गले में डालने से पहले मोबाइल से उसने वीडियो बनाया जिसमें पत्नी और उसके प्रेमी को मौत का जिम्मेदार बताया। वीडियो उसने बहन को भेजा। इंदौर से भाई उज्जैन पहुंचा। उससे पहले ड्रायवर की मौत हो चुकी थी। […]

You May Like