जबलपुर: गढ़ा थानांतर्गत चौहानी मुक्ति धाम में शवदाह करने वाले नगर निगम कर्मचारी रामलाल के घर में शाम साढ़े छः बजे एक सात फीट लंबे सांप को देखकर परिजनों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
ये सांप जहरीला नहीं होता है। उमस से बैचेन हो कर सांप रामलाल के मिट्टी के बने कच्चे मकान में प्रवेश कर गया था।
