सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 12 युवकों को पुलिस ने पकड़ा

माधवनगर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
 कटनी: माधवनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों में शराब पी रहे 12 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने रात में गश्त के दौरान इमलिया गांव निवासी वीरु यादव, एनकेजे थाना क्षेत्र निवासी लल्लू यादव, हाउसिंग बोर्ड निवासी मुरारी नामदेव, भनपुरा गांव निवासी संतोष यादव, मित्तल कॉलोनी निवासी लवकुश चौरसिाया.

बड़वारा थाना क्षेत्र के विलायत खुर्द गांव निवासी प्रमोद कोरी, कुठला थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी मिथलेश साहू, कुठला थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रंजीत भूमिया, कैलवारा खुर्द गांव निवासी सुरेश कुमार कुशवाहा, झिंझरी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी सोनू सेन, इंदिरा ज्योति कॉलोनी निवासी राजा बर्मन, एनकेजे थाना क्षेत्र निवासी वीरेन्द्र सिंह को सार्वजनिक स्थानों खुले में शराब पीते पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। माधवनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर नववर्ष के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों को रोकने और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही होटल और ढाबों की भी जांच की गई है।

Next Post

डॉक्टर की हत्या का खुलासा

Wed Jan 1 , 2025
पत्नी के प्रेम प्रसंग में गई जान इंदौर:राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को डॉक्टर सुनील साहू की क्लिनिक में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि डॉक्टर की पत्नी सोनाली साहू का उज्जैन में रहने वाले एक वकील […]

You May Like