नीमच जिले की शिवानी पहली महिला बनेगी लेफ्टिनेंट

नीमच। शिवानी नागदा, सुपुत्री अशोक कुमार नागदा भाजपा उत्तर मण्डल महामंत्री ममता नागदा की छोटी बहन एवं उमाशंकर नागदा की सुपोत्री ने भारतीय सेना की परीक्षा में चयनित होकर समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 18 वर्षीय शिवानी ने प्रतिष्ठित परीक्षा एवं इंटरव्यू दोनों को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है और अब वे 3 वर्ष की ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनेगी ।

यह गौरव की बात है कि शिवानी नागदा नीमच जिले की कम उम्र में पहली महिला अफसर बनेगी । जिनका चयन भारतीय सेना में इस पद के लिए हुआ है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीकर से प्राप्त की और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सदैव अव्वल रहीं।

शिवानी का शौर्य केवल हृष्ठ्र तक सीमित नहीं है। उन्होंने देश की अत्यंत प्रतिष्ठित परीक्षा ढ्ढढ्ढञ्ज छ्वश्वश्व में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 9050 प्राप्त की थी। परंतु सेना में सेवा का सपना लेकर उन्होंने ढ्ढढ्ढञ्ज छोडक़र हृष्ठ्र की राह चुनी और पहले ही प्रयास में चयनित होकर यह सिद्ध किया कि संकल्प और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

उनके भाई सोहन नागदा ने बताया कि शिवानी बचपन से ही पढ़ाई और खेलकूद में मेधावी रही हैं। उनका यह चयन निश्चित रूप से क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए एक प्रेरणा बनेगा और उन्हें भी आगे बढऩे का मार्ग दिखाएगा। शिवानी की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।

Next Post

आम लोगों के इस्तेमाल की अधिकतर वस्तुएं सोमवार से सस्ती

Sun Sep 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) पनीर से लेकर कार तक, टूथपेस्ट से लेकर दवाइयों तक आम लोगों के इस्तेमाल की लगभग सभी चीजें सोमवार से सस्ती हो जायेंगी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में ऐतिहासिक सुधार करते हुए जीएसटी परिषद ने अधिकतर वस्तुओं पर करों की दर पांच प्रतिशत या […]

You May Like