शहर में अब होंगे 4 यातायात थाने, दो नए थाने और होंगे शुरू

इंदौर. शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने बड़ा निर्णय लिया है. अब तक शहर में दो यातायात थाने संचालित हो रहे थे, अब इनकी संख्या बढ़ाकर चार की जा रही है. ये नए थाने जोन 1 और जोन 2 में शुरू होंगे, इन थानों के शुरू होने से आमजन और पुलिस दोनों को सुविधा मिलेगी.

यातायात पुलिस ने थानों के विस्तार की तैयारी पूरी कर ली है. अभी तक पूर्वी क्षेत्र जोन 3 के लिए एमटीएच कम्पाउंड और पश्चिमी क्षेत्र जोन 4 के लिए महू नाका पर यातायात थाना संचालित हो रहा है. ये दोनों थाने पूर्व की तरह अपने-अपने जोन में काम करते रहेंगे. अब जोन 1 और जोन 2 के लिए अलग-अलग एक-एक नए यातायात थाने शुरू किए जा रहे हैं. जोन 2 का थाना तिलक नगर स्थित एसीपी यातायात कार्यालय में और जोन 1 का थाना बड़वाली चौकी स्थित एसीपी कार्यालय में संचालित होगा. इन थानों में जोन एसीपी के साथ सीनियर निरीक्षक तैनात रहेंगे, जो जोन की यातायात व्यवस्था और ड्यूटी चार्ट की निगरानी करेंगे.

 

तैयारी पूरी, एक-दो दिन में काम शुरू कर देंगे नए थाने

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वरिष्ठ स्तर से निर्देश मिलने के बाद तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और एक दो दिन में नए थाने पूरी तरह से शुरू हो जाएंगे. नए थाने शुरू होने से यातायात व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और ड्यूटी प्रबंधन बेहतर होगा. साथ ही लोगों को अपने क्षेत्र में ही यातायात संबंधी कार्यों की सुविधा मिलेगी. पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जोनवार थाने होने से मैनेजमेंट आसान होगा और आमजन को भी अपने क्षेत्र में ही सुविधा मिल सकेगी.

Next Post

लॉरेंस गैंग को शूटर सप्लाई करने वाले राहुल बाबा की तलाश

Sun May 17 , 2026
इंदौर. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारियों और बिल्डरों को धमकी देने के मामलों में बड़ा खुलासा हुआ है. गैंग को देवास का राहुल उर्फ बाबा शूटर उपलब्ध कराता था. क्राइम ब्रांच अब शूटर उपलब्ध कराने वाले आरोपी राहुल की तलाश कर रही है, पुलिस ने उस पर 10 […]

You May Like